शेयर मंथन में खोजें

एनटीपीसी (NTPC) को शेयरधारकों ने दिखायी हरी झंडी

प्रमुख बिजली उत्पादक पीएसयू कंपनी एनटीपीसी (NTPC) को अपने शेयरधारकों की सहमति प्राप्त हुई है।

कंपनी को यह मंजूरी पूँजीगत व्यय, कार्यशील पूँजी और व्यापारिक उद्देश्यों के लिए प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर गैर-परिवर्तनीय बॉन्डों के माध्यम से 15,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए मिली है।
उधर बीएसई में एनटीपीसी का शेयर 168.10 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सुबह सपाट 168.05 रुपये पर खुला और सत्र के मध्य में 164.60 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 1.90 रुपये या 1.13% की कमजोरी के साथ 166.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 22 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख