शेयर मंथन में खोजें

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने शुरू की बॉन्ड इंडेक्स सीरीज

देश के सबसे बड़े ऋणदाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर बॉन्ड इंडेक्स सीरीज शुरू की है।

खबरों के अनुसार बैंक ने ब्रिटिश बाजार सूचकांक एफटीएसई रसेल (FTSE Russell) के साथ मिल कर यह सीरीज लॉन्च की है, जिससे वैश्विक बाजार प्रतिभागी भी भारतीय बॉन्ड गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नवंबर 2015 के यूके दौरे पर एसबीआई तथा एफटीएसई के बीच इस संबंध में करार पर हस्ताक्षर हुए थे।
उधर बीएसई में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर ने 268.50 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सुबह आज लाल निशान में 267.05 रुपये पर शुरुआत की। कारोबार के दौरान यह 261.20 रुपये तक फिसलने के बाद अंत में 6.60 रुपये या 2.46% की कमजोरी के साथ 261.90 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 22 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख