शेयर मंथन में खोजें

इंडियाबुल्स हाउसिंग (Indiabulls Housing) ने जुटाये 2,000 करोड़ रुपये

शुक्रवार को इंडियाबुल्स हाउसिंग (Indiabulls Housing) के निदेशक मंडल की बैठक हुई।

बैठक में 10 लाख रुपये प्रति वाले 2,000 रुपये मूल्य के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित किये गये। इसी साल जून में निदेशक मंडल ने 10,000 करोड़ रुपये के डिबेंचर आवंटित करने पर मुहर लगायी थी और कल आवंटित किये गये डिबेंचर उसी का हिस्सा हैं।
उधर बीएसई में इंडियाबुल्स हाउसिंग का शेयर 39.75 रुपये या 3.10% की कमजोरी के साथ 1,242.60 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का उच्च स्तर 1,323.40 रुपये और निचला स्तर 610.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख