शेयर मंथन में खोजें

ल्युपिन (Lupin) को मिली यूएसएफडीए की मंजूरी

अंतर्राष्ट्रीय दवा कंपनी ल्युपिन (Lupin) को अमेरिकी दवा नियामक यूएसएफडीए की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को यह मंजूरी क्लॉबेटोल प्रोपोनेट लोशन के विपणन के लिए मिली है, जो कि क्लॉबेक्स लोशन का जेनेरिक संस्करण है। इस लोशन का इस्तेमाल एलर्जी प्रतिक्रियाओं और एक्जिमा जैसी त्वचा की कई स्थितियों से होने वाली सूजन और खुजली के इलाज में किया जाता है। दूसरी ओर बीएसई में ल्युपिन के शेयर ने 1,013.55 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 1,016.95 रुपये पर शुरुआत की। सत्र के दौरान 983.05 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद कारोबार के अंत में ल्युपिन का शेयर 22.25 रुपये या 2.20% की कमजोरी के साथ 991.30 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 25 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख