शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks To Watch) : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, गोदरेज इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी और रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, गोदरेज इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी और रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन शामिल हैं।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया - बैंक ने मासिक औसत बैलेंस न रखने पर वसूले जाने वाले शुल्क में कटौती की है।
रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन - केंद्रीय घरेलू बिजली योजना सौभाग्य के संचालन के लिए कंपनी नोडल एजेंसी बनेगी।
गोदरेज इंडस्ट्रीज - गोदरेज एग्रोवेट ने अपने आईपीओ में प्राइस बैंड 450-460 रुपये प्रति शेयर तय किया।
आईसीआईसीआई लोम्बार्ड - आईसीआईसीआई लोम्बार्ड बुधवार को सूचीबद्ध होगी।
जेके पेपर - कंपनी के ओडिशा संयंत्र में पानी की आपूर्ति में रुकावट से विघ्न आ गया है।
चेन्नई पेट्रो - कंपनी 9 एमएमटीपीए की नयी रिफाइनरी स्थापित कर रही है।
इलाहाबाद बैंक - बैंक बॉन्डों के जरिये 100 करोड़ रुपये प्राप्त करेगा।
ओएनजीसी - शशि शंकर कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) नियुक्त हुए। (26 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख