शेयर मंथन में खोजें

आईएफसीआई (IFCI) बेचेगी एनएसई (NSE) में हिस्सेदारी

सोमवार को आईएफसीआई (IFCI) के निदेशक मंडल की बैठक हुई।

बैठक में प्रमुख सूचकांक एनएसई के 42,43,370 इक्विटी शेयरों की बिकवाली को मंजूरी दी गयी, जो इसकी 0.86% हिस्सेदारी हैं। इस बिकवाली के बाद आईएफसीआई के पास एनएसई की केवल 1.50% हिस्सेदारी रह जायेगी। उधर बीएसई में आईएफसीआई का शेयर 22.80 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 23.50 रुपये पर खुला। बिना किसी बड़े बदलाव के 23.60 रुपये और 22.90 रुपये के सीमित दायरे में रहते हुए आईएफसीआई में करीब सवा 12 बजे 0.45 रुपये या 1.97% की मजबूती के साथ 23.25 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 26 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख