शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने शुरू की विशाल मीमो तकनीक

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने अत्याधुनिक विशाल मीमो (मल्टीपल-इनपुट मल्टीपल आउटपुट) तकनीक शुरू कर दी है।

5 जी नेटवर्क्स की शुरुआत के लिए मददगार इस तकनीक को अभी कंपनी ने बेंगलुरु और कोलकाता में पेश किया है और जल्द ही देश के अन्य हिस्सों में पेश करने की योजना है। मीमो तकनीक से मौजूदा नेटवर्क क्षमता में 5-7 गुना इजाफा और डैटा स्पीड में बढ़ोतरी होगी। एयरटेल ने कहा है कि मीमो के जरिये उभोक्ता बिना किसी अपग्रेड या प्लान शुल्क के अपने मौजूदा 4 जी मोबाइल उपकरणों पर पहले से बेहतर इंटरनेट स्पीड का आनंद उठा सकेंगे। भारती एयरटेल द्वारा इस तकनीक की शुरुआत से भारत मीमो तकनीक से लैस विश्व के चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है।
दूसरी ओर इस सकारात्मक खबर के बावजूद भारती एयरटेल के शेयर में गिरावट का रुख है। बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर 389.45 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 386.00 रुपये पर खुला और सत्र के बीच में 382.55 रुपये तक फिसला। करीब पौने 2 बजे कंपनी के शेयर में 6.30 रुपये या 1.62% की कमजोरी के साथ 383.15 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 26 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख