शेयर मंथन में खोजें

डाबर इंडिया (Dabur India) ने मिलाया अमेजन से हाथ

डाबर इंडिया (Dabur India) ने प्रमुख ऑनलाइन रीटेलर अमेजन के साथ साझेदारी की है।

खबरों के अनुसार साझेदारी के तहत आने वाली 2-3 तिमाहियों डाबर के सभी 80 उत्पादों के अमेजन पर उपलब्ध होने की उम्मीद है। साथ ही दोनों प्रमुख कंपनियाँ मिल कर ऑनलाइन आयुर्वेद भी लॉन्च करेंगी।
दूसरी ओर आज डाबर इंडिया का शेयर पूरे कारोबार में लाल निशान में पर रहा। बीएसई में 312.55 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले डाबर इंडिया का शेयर आज हल्की बढ़त के साथ 315.90 रुपये पर खुला। कारोबार के अंत में यह 5.55 रुपये या 1.78% की कमजोरी के साथ 307.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 26 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख