शेयर मंथन में खोजें

बेहतर तिमाही परिणामों से उछला फेडरल बैंक (Federal Bank) का शेयर

फेडरल बैंक (Federal Bank) ने 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित कर दिये हैं।

पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में 201.24 करोड़ रुपये के मुकाबले बैंक का मुनाफा 31.03% की वृद्धि के साथ 263.70 करोड़ रुपये रहा। बैंक के लाभ में वृद्धि इसकी आमदनी के कारण हुई, जो कि 2,338.32 करोड़ रुपये से 14.04% अधिक 2,666.82 करोड़ रुपये रही।
इसके बाद बीएसई में फेडरल बैंक का शेयर 117.20 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 117.35 रुपये पर खुला और 122.45 रुपये तक चढ़ा, जो इसके 52 हफ्तों का शिखर भी है। करीब 12.50 बजे यह 4.90 रुपये या 4.18% की वृद्धि के साथ 122.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख