शेयर मंथन में खोजें

ग्रेफाइट इंडिया (Graphite India) के शुद्ध लाभ में 464.2% इजाफा

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में ग्रेफाइट इंडिया (Graphite India) के मुनाफे में 464.2% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में हुए 16 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी का शुद्ध लाभ 90 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसका शुद्ध राजस्व 340.1 करोड़ रुपये से 35.9% बढ़त के साथ 461.90 करोड़ रुपये और एबिटा 822.1% उछाल के साथ 130 करोड़ रुपये रहा। उधर बीएसई में ग्रेफाइट इंडिया का शेयर 450.40 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज 455.10 रुपये पर खुला और सत्र के मध्य में 471.80 रुपये के शिखर तक चढ़ा। इसके बाद करीब 2.35 बजे ग्रेफाइट इंडिया में 5.50 रुपये या 1.22% की मजबूती के साथ 455.90 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 23 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख