शेयर मंथन में खोजें

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) ने घटाये एल्युमीनियम उत्पाद के दाम

खबरों के अनुसार हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) ने एल्युमीनियम उत्पाद की कीमतों में 1% की कटौती कर दी है।

कंपनी के एल्युमीनियम उत्पाद के नये दाम बुधवार 25 अक्टूबर से लागू होंगे। इसके बाद बीएसई में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का शेयर 272.40 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 270.00 रुपये पर खुला है। करीब 10.50 बजे इसमें 0.10 रुपये या 0.04% की मामूली बढ़त के साथ 272.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इससे पहले हिंडाल्को का शेयर सोमवार के कारोबार में 278.50 रुपये के 52 हफ्तों के शिखर तक भी चढ़ा था। (शेयर मंथन, 24 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख