शेयर मंथन में खोजें

15.2% घटा पीवीआर (PVR) का मुनाफा

पीवीआर (PVR) ने 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 25 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।

जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही में इसका लाभ 15.13% अधिक 29.1 करोड़ रुपये रहा था। साल दर साल आधार पर इसी तिमाही में कंपनी की आमदनी 544 करोड़ रुपये की तुलना में 2.1% की हल्की बढ़त के साथ 555.30 करोड़ रुपये हुई। इसके अलावा पीवीआर का एबिटा 12.5% वृद्धि के साथ 90 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 1.50% अधिक 16.2% रहा। उधर बीएसई में पीवीआर के शेयर ने 1,417.05 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में सपाट 1,417.15 रुपये पर शुरुआत की और कारोबार के दौरान 1,335.10 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। इसके बाद करीब 2 बजे इसके शेयरों में 21.75 रुपये या 1.53% की गिरावट के साथ 1,395.30 रुपये के भाव पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 27 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख