शेयर मंथन में खोजें

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank) की आमदनी बढ़ी, लाभ घटा

साल दर साल आधार पर एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank) के जुलाई-सितंबर तिमाही मुनाफे में 2.98% की गिरावट दर्ज की गयी।

पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में हुए 70.34 करोड़ रुपये के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में इसका लाभ 68.24 करोड़ रुपये रह गया। इस दौरान बैंक की कुल आमदनी 360.03 करोड़ रुपये से 92.28% वृद्धि के साथ 507.71 करोड़ रुपये हो गयी। इससे पहले शुक्रवार को बीएसई में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का शेयर 11.05 रुपये या 1.90% की कमजोरी के साथ 592.55 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 724.45 रुपये और निचला स्तर 496.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख