शेयर मंथन में खोजें

काइटेक्स गार्मेंट्स (Kitex Garments) का शेयर 20% उछाल के साथ ऊपरी सर्किट पर

साल दर साल आधार पर काइटेक्स गार्मेंट्स (Kitex Garments) के जुलाई-सितंबर तिमाही मुनाफे में 84.6% की जोरदार बढ़त आयी।

पिछले कारोबारी साल की जुलाई-सितंबर तिमाही में 13.06 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 24.12 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हासिल किया। इसी दौरान टाइटन की शुद्ध आमदनी 106.96 करोड़ रुपये से 39% की बढ़त के साथ 148.6 करोड़ रुपये हुई। कंपनी का एबिटा मार्जिन भी सुधर कर 27.78% के मुकाबले 30.25% रहा। बीएसई में काइटेक्स गार्मेंट्स का शेयर 245.90 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 266.40 रुपये पर खुला और शुरू में ही 299.05 रुपये के स्तर पर चढ़ गया। करीब पौने 1 बजे यह 49.15 रुपये या 19.99% की मजबूती के साथ 299.05 रुपये पर ही चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख