शेयर मंथन में खोजें

टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) ने बेचा फास्फेटिक उर्वरक व्यापार

टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) ने अपने फास्फेटिक उर्वरक व्यापार को बेचने की घोषणा कर दी।

टाटा केमिकल्स ने फास्फेटिक उर्वरक व्यापार चलाने वाली अपनी सहायक कंपनी इन्डोरामा होल्डिंग्स को आईआरसी केमिकल्स को 375 करोड़ रुपये में बेचने के लिया करार किया। सोमवार के हुए इस सौदे फरवरी 2018 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।
इसके बाद आज टाटा केमिकल्स के शेयर में बढ़त दिख रही है। बीएसई में 735.80 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 751.00 रुपये पर खुलने के बाद कंपनी का शेयर करीब 10 बजे 1.10 रुपये या 0.15% की मजबूती के साथ 736.90 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 07 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख