शेयर मंथन में खोजें

शानदार वित्तीय परिणामों से चढ़ा टाटा ग्लोबल (Tata Global) का शेयर

सालाना आधार पर 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में टाटा ग्लोबल (Tata Global) के मुनाफे में 14.2% की वृद्धि दर्ज की गयी।

पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में रहे 108.1 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी का मुनाफा 123.5 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का कहना है कि कम लागत के कारण इसके मुनाफे में सुधार आया है। साथ इसकी शुद्ध आमदनी 1,621.64 करोड़ रुपये से 4.4% बढ़ कर 1,692.14 करोड़ रुपये, एबिटा 15% इजाफे के साथ 213.96 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 1.17% ज्यादा 12.6% रहा। उधर वित्तीय नतीजों की घोषणा के साथ ही टाटा ग्लोबल के शेयर में बढ़त आनी शुरू हो गयी। इससे पहले कंपनी का शेयर बीएसई में 234.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 235.50 रुपये पर खुला और 228.60 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 2.30 बजे टाटा ग्लोबल के शेयरों में 10.45 रुपये या 4.46% की बढ़त के साथ 245.00 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 14 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख