शेयर मंथन में खोजें

बीएएसएफ इंडिया (BASF India) को इस बार हुआ लाभ

पिछले कारोबारी साल की जुलाई-सितंबर तिमाही में हुए 19.39 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में बीएएसएफ इंडिया (BASF India) को 172.93 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ।

इसी दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 1,401 करोड़ रुपये की तुलना में 3.9% अधिक 1,455 करोड़ रुपये रही। इसी दौरान बीएएसएफ इंडिया का एबिटा 117.5% की बढ़ोतरी के साथ 114 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन और 4.11% बढ़त के साथ 7.9% रहा। उधर वित्तीय नतीजों की घोषणा के साथ ही कंपनी के शेयर ने 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर छुआ। हालाँकि इसके बाद शेयर में गिरावट भी आयी। इससे पहले आज कंपनी का शेयर बीएसई में 1,731.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,771.00 रुपये पर खुला और 1,968.25 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। कारोबार बंदी के समय बीएएसएफ का शेयर भाव 84.25 रुपये या 4.87% की मजबूती के साथ 1,816.00 रुपये पर रहा। (शेयर मंथन, 14 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख