शेयर मंथन में खोजें

गेल (GAIL) के तिमाही मुनाफे में 41.6% की जोरदार उछाल

पिछले कारोबारी साल की जुलाई-सितंबर तिमाही में हुए 924.6 करोड़ रुपये के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में गेल (GAIL) का मुनाफा 41.6% उछल कर बाजार अनुमानों को पछाड़ कर 1,309.6 करोड़ रुपये रहा।

इसी दौरान प्राकृतिक गैस वितरण सेवा और एलपीजी तथा तरल हाइड्रोकार्बन सेगमेंट के बेहतर प्रदर्शन से गेल की शुद्ध आमदनी 12,058.4 करोड़ रुपये से 2.9% बढ़ कर 12,409.6 करोड़ रुपये रही। साथ ही कंपनी का एबिटा 27.5% बढ़ कर 2,411.7 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 3.75% की वृद्धि के साथ 19.4% हो गया। उधर आज गेल का शेयर बीएसई में 455.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 456.10 रुपये पर खुला। उतार-चढ़ाव भरे सत्र में गेल का शेयर 461.70 रुपये तक चढ़ा और 448.30 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। अंत में कंपनी का शेयर 1.20 रुपये या 0.26% की हल्की मजबूती के साथ 456.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख