शेयर मंथन में खोजें

कॉक्स ऐंड किंग्स (Cox & Kings) के तिमाही मुनाफे में 165.7% वृद्धि

पिछले कारोबारी साल की जुलाई-सितंबर तिमाही के मुकाबले 2017 की समान अवधि में कॉक्स ऐंड किंग्स (Cox & Kings) के शुद्ध लाभ में 165.7% इजाफा हुआ।

इस दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 81.28 करोड़ रुपये से बढ़ कर 216 करोड़ रुपये पर पहुँच गया। हालाँकि साल दर साल आधार पर कॉक्स ऐंड किंग्स की शुद्ध आमदनी 2,565.23 करोड़ रुपये से 37.9% घट कर 1,593.9 करोड़ रुपये रह गयी। इसी बीच कंपनी का एबिटा 76.5% बढ़ कर 371.3 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 15.09% अधिक 23.3% रहा। इसके बाद आज बीएसई में कॉक्स ऐंड किंग्स का शेयर 251.55 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 254.85 रुपये पर खुला। सुबह करीब 10.05 बजे यह 15.50 रुपये या 6.16% की मजबूती के साथ 267.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख