शेयर मंथन में खोजें

एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) ने किया 5 वर्षीय समझौता

एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) ने जार्डिन लॉयड थॉम्पसन ग्रुप (जेएलटी) के साथ 5 वर्षीय करार किया है।

जेएलटी ब्रिटेन की बहुराष्ट्रीय बीमा और पुनर्बीमा सेवा प्रदाता कॉर्पोरेशन है। करार के तहत एचसीएल आईटी सर्विसेज डेस्क सेवाओं सहित जेएलटी को उन्नत स्वचालन क्षमताओं के साथ स्वचालित क्लाउड प्रबंधन प्लेटफॉर्म मुहैया करेगी। दूसरी तरफ बाजार में गिरावट के बीच बीएसई में एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर भी कमजोर स्थिति में है। 869.20 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले कंपनी का शेयर 870.00 रुपये पर खुला। सुबह करीब 11.20 बजे यह 16.20 रुपये या 1.86% की कमजोरी के साथ 852.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख