शेयर मंथन में खोजें

आमदनी घटने के बावजूद बढ़ा मैंगलोर रिफाइनरी (Mangalore Refinery) का मुनाफा

पिछले कारोबारी साल की जुलाई-सितंबर तिमाही के मुकाबले 2017 की समान अवधि में मैंगलोर रिफाइनरी (Mangalore Refinery) के मुनाफे में 14.8% इजाफा हुआ।

कंपनी का शुद्ध लाभ 416.3 करोड़ रुपये के मुकाबले 478 करोड़ रुपये रहा। साल दर साल आधार पर ही कंपनी की कुल आमदनी 13,990.13 करोड़ रुपये से 11.3% घट कर 12,416 करोड़ रुपये, एबिटा 15.8% बढ़त के साथ 908 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 1.70% अधिक 7.3% रहा। उधर आज बीएसई में मैंगलोर रिफाइनरी का शेयर 122.15 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 125.65 रुपये पर खुला। लगातार मजबूत स्थिति में बने हुए करीब साढ़े 12 बजे यह 1.45 रुपये या 1.19% की मजबूती के साथ 123.60 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख