शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की सहायक कंपनी को मिला ठेका

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की सहायक कंपनी एलऐंडटी कंस्ट्रक्शन को 8,650 करोड़ रुपये का ठेका प्राप्त हुआ है।

कंपनी को यह ठेका मुंबई महानगरीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण से मुम्बई ट्रांस हार्बर लिंक, पैकेजेस 1 और 3 के निर्माण के लिए मिला। बता दें कि प्रस्तावित मुम्बई ट्रांस हार्बर लिंक नवी मुम्बई और न्हेवा शेवा पोर्ट को जोड़ने वाला आर्थिक कॉरिडोर होगा। उधर बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर शुक्रवार को 3.70 रुपये या 0.30% की मामूली बढ़त के साथ 1,221.25 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,274.00 रुपये और निचला स्तर 868.43 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख