शेयर मंथन में खोजें

केमबॉण्ड केमिकल्स (Chembond Chemicals) ने किया शेयर खरीद समझौता

केमबॉण्ड केमिकल्स (Chembond Chemicals) को शेयर खरीद समझौता करने के लिए निदेशक समूह की मंजूरी प्राप्त हो गयी।

मंजूरी मिलने से कंपनी ने फिरोज सेठना और इसकी सहायक कंपनी ग्रेमॉस केमिकल्स के इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण कर लिया। नकद सौदे के बाद फिरोज सेठना अब केमबॉण्ड केमिकल्स की सहायक कंपनी बन गयी है। दूसरी तरफ शुक्रवार को बीएसई में केमबॉण्ड केमिकल्स का शेयर 2.65 रुपये या 1.19% की कमजोरी के साथ 220.00 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 268.20 रुपये और निचला स्तर 179.70 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख