शेयर मंथन में खोजें

अजंता फार्मा (Ajanta Pharma) ने अमेरिका में पेश की नयी दवा

अजंता फार्मा (Ajanta Pharma) ने अमेरिका में अपनी एक नयी दवा उतारी है।

कंपनी ने अमेरिकी दवा नियामक यूएसएफडीए की मंजूरी लेकर अपनी सहायक कंपनी अजंता फार्मा यूएसए के जरिये क्लोनिडाइन हाइड्रोक्लोराइड दवा लॉन्च की है, जो कि कैपवे गोलियों का जेनेरिक वर्जन है। दूसरी तरफ बीएसई में अजंता फार्मा का शेयर 1,336.20 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 1,360.00 रुपये के भाव पर खुला। कारोबार के दौरान यह 1,360.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जबकि 1,322.75 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 7.15 रुपये या 0.54% की मजबूती के साथ 1,343.35 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख