शेयर मंथन में खोजें

डाबर इंडिया (Dabur India) ने किया कीमतों में 9% तक कटौती का ऐलान

प्रमुख एफएमसीजी कंपनी डाबर इंडिया (Dabur India) ने जीएसटी (GST) का लाभ उपभोक्ताओं को पहुँचाने के लिए अपने उत्पादों की कीमतों में 9% तक कटौती का ऐलान किया है।

दरअसल एफएमसीजी सेक्टर हाल ही में जीएसटी परिषद द्वारा कर दरों में किये गये संशोधन का लाभ उठाने वाले प्रमुख उद्योगों में से एक है। हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, और मैरिको जैसी अन्य कंपनियों ने भी कीमतें घटा दी हैं। उधर बीएसई में डाबर इंडिया का शेयर 339.40 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सपाट इसी स्तर पर खुला। साथ ही कीमतों में कटौती की खबर का इसके शेयर पर नकारात्मक असर पड़ा है। करीब 1 बजे डाबर इंडिया 1.60 रुपये या 0.47% की कमजोरी के साथ 337.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 22 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख