शेयर मंथन में खोजें

नोवार्तिस इंडिया (Novartis India) करेगी शेयरों की वापस खरीद

नोवार्तिस इंडिया (Novartis India) ने शेयरों की वापस खरीद का ऐलान किया है।

कंपनी के शेयरधारकों ने डाक मतपत्र के जरिये 5 रुपये प्रति वाले 34.50 लाख इक्विटी शेयरों को 670 रुपये प्रति के भाव पर खरीदने की मंजूरी दे दी। बायबैक समिति ने इसमें हिस्सा लेने के लिए शेयरधारकों की पात्रता निर्धारित करने के उद्देश्य से 08 दिसंबर को बतौर रिकॉर्ड तिथि तय किया है। उधर बीएसई में नोवार्तिस इंडिया का शेयर 643.25 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 641.20 रुपये पर खुला और 638.30 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब पौने 3 बजे नोवार्तिस के शेयरों में 2.25 रुपये या 0.35% की कमजोरी के साथ 641.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 22 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख