शेयर मंथन में खोजें

शिपिंग कॉर्प (Shipping Corp) का जहाज डूबा, शेयर कमजोर

शिपिंग कॉर्प (Shipping Corp) के शेयर में आज करीब 2% की गिरावट आयी है।

मंगलवार शाम को मुंबई के तट पर कंपनी का एक अपतटीय आपूर्ति जहाज डूब गया। कंपनी ने कहा है कि जहाज पर मौजूद सभी 16 कर्मी सुरक्षित हैं। कंपनी का 2,039 टन वजनी यह जहाज 2011 में बनाया गया था और इसकी लंबाई 64 मीटर थी। बीएसई में शिपिंग कॉर्प का शेयर 93.10 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 93.00 रुपये पर खुला और 91.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 1.15 रुपये या 1.24% की कमजोरी के साथ 91.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 22 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख