शेयर मंथन में खोजें

श्रीराम ट्रांसपोर्ट (Shriram Transport) का शेयर पहुँचा 52 हफ्तों के शिखर पर

श्रीराम ट्रांसपोर्ट (Shriram Transport) के शेयर ने आज अपना 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर छुआ।

दरअसल आज कंपनी की आवंटन समिति ने 10 लाख रुपये प्रति वाले 350 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित किये, जिन पर 8.20% की कूपन दर है। इसी खबर का कंपनी के शेयर भाव पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। बीएसई में श्रीराम ट्रांसपोर्ट का शेयर 1,296.40 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 1,299.55 रुपये पर खुला और 1,371.60 रुपये के 52 हफ्तों के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 2.55 बजे कंपनी के शेयरों में 74.60 रुपये या 5.75% की तेजी के साथ 1,371.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख