शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : आईएलऐंडएफएस इंजीनियरिंग, ऐक्सिस बैंक, मैक्स इंडिया और अल्ट्राटेक सीमेंट

खबरों के कारण जिन शेयरों पर आज नजर रहेगी उनमें आईएलऐंडएफएस इंजीनियरिंग, ऐक्सिस बैंक, मैक्स इंडिया और अल्ट्राटेक सीमेंट शामिल हैं।

आईएलऐंडएफएस इंजीनियरिंग - कंपनी को गेल से पाइपलाइन बिछाने के लिए 216 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
ऐक्सिस बैंक - बैंक को 11,626 करोड़ रुपये जुटाने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिल गयी है।
केमलिन फिन - भारत रेटिंग्स ने कंपनी की दीर्घकालिक जारीकर्ता रेटिंग इंड ए से घटा कर इंड ए- कर दी।
कैपिटल फर्स्ट - कैपिटल फर्स्ट ने गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों के माध्यम से 180 करोड़ रुपये जुटाये हैं।
अल्ट्राटेक सीमेंट - अल्ट्राटेक सीमेंट 3.5 एमटीपीए एकीकृत सीमेंट संयंत्र स्थापित करेगी।
हेक्सावेयर टेक - बैरिंग एशिया हेक्सावेयर में 10-15% हिस्सेदारी बेचेगी।
सिंडीकेट बैंक - बैंक ने एमसीएलआर में संशोधन किया है, जो 10 दिसंबर 2017 से प्रभावी होगा।
रशिल डेकोर - रशिल डेकोर ने अपने नये एमडीएफ संयंत्र की भूमि के लिए अग्रिम भुगतान किया है।
मैक्स इंडिया - मैक्स इंडिया और लाइफ हेल्थकेयर (साउथ अफ्रीका) के बीच बनी साझा कंपनी मैक्स हेल्थकेयर को भारत सरकार से नयी दिल्ली के शालिमार बाग स्थित होस्पिटल में से एक का पंजीकरण रद्द किये जाने का नोटिस मिला है। (शेयर मंथन, 11 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख