शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : गोदरेज इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, गल्फ ऑयल और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा

खबरों के कारण जिन शेयरों पर आज नजर रहेगी उनमें गोदरेज इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, गल्फ ऑयल और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा शामिल हैं।


लिंक पेंस - कंपनी का तिमाही मुनाफा सालाना आधार पर 61% घट कर 1.6 करोड़ रुपये रह गया।
विम प्लास्ट - विम प्लास्ट का तिमाही मुनाफा सालाना आधार पर 7% बढ़ कर 9.7 करोड़ रुपये रहा।
वीआईपी क्लोथिंग - कंपनी 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 3.8 करोड़ रुपये के लाभ में रही, जबकि पिछले साल समान समय में इसे 3.8 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।
डोनियर इंडस्ट्रीज - कंपनी का तिमाही लाभ 58% बढ़ कर 5.2 करोड़ रुपये रहा।
एचडीएफसी बैंक - एचडीएफसी बैंक का बोर्ड 20 दिसंबर को वित्त जुटाने पर विचार करेगा।
गल्फ ऑयल - गल्फ ऑयल ने चेन्नई में स्थित अपने नये संयंत्र में वाणिज्यिक उत्पादन शुरू कर दिया है।
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा - कंपनी जनवरी से वाहनों की कीमतों में 3% तक इजाफा करेगी।
गोदरेज इंडस्ट्रीज - गोदरेज इंडस्ट्रीज ने अपने साथ वोरा सोप के विलय को मंजूरी दी। (शेयर मंथन, 15 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख