शेयर मंथन में खोजें

रेलिगेयर एंटरप्राइजेज (Religare Enterprises) का शेयर ऊपरी सर्किट में पहुँचा

आज रेलिगेयर एंटरप्राइजेज (Religare Enterprises) का शेयर ऊपरी सर्किट में पहुँचा है।

खबर है कि कल बे कैपिटल ने कंपनी के 58.50 रुपये प्रति पर 21,25,294 शेयर और इंडिया हॉरिजोन ने इसी भाव पर 71,50,000 शेयर खरीदे, जबकि आईडीबीआई ट्रस्टीशिप ने 58.51 रुपये के भाव पर रेलिगेयर के 1,13,02,355 शेयर बेच डाले। इस खबर से बीएसई में रेलिगेयर का शेयर 60.25 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सीधे ऊपरी सर्किट भाव 63.25 रुपये पर खुला। करीब साढ़े 11 बजे भी यह शेयर 3.00 रुपये या 4.98% की मजबूती के साथ 63.25 रुपये पर ही चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख