शेयर मंथन में खोजें

58% बढ़ा डोनियर इंडस्ट्रीज (Donear Industries) का तिमाही मुनाफा

आज डोनियर इंडस्ट्रीज (Donear Industries) में 4.50% से अधिक की मजबूती चल रही है।

2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में डोनियर इंडस्ट्रीज को 5.2 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। इसके मुकाबले कंपनी पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 58% कम 3.38 करोड़ रुपये के शुद्ध मुनाफे में रही थी। समान अवधि में कंपनी की शुद्ध आमदनी 129.04 करोड़ रुपये से 5% बढ़ कर 135.5 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर ही इसका एबिटा 24% वृद्धि के साथ 14.4 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 1.60% बढ़ कर 10.6% रहा।
बीएसई में डोनियर इंडस्ट्रीज का शेयर 71.25 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज मजबूती के साथ 74.80 रुपये पर खुला, जो इसका ऊपरी स्तर भी है। करीब सवा 12 बजे यह शेयर 3.25 रुपये या 4.56% की मजबूती के साथ 74.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख