शेयर मंथन में खोजें

एवरेडी इंडस्ट्रीज (Eveready Industries) को मिला ठेका, शेयर में बढ़त

एवरेडी इंडस्ट्रीज (Eveready Industries) को 23.85 करोड़ रुपये का ठेका प्राप्त हुआ है।

इसके तहत कंपनी ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार को छत पंखों की आपूर्ति के आलावा कोलकाता नगर निगम को 120, 150 और 200 मेगावाट की एलआईडी स्ट्रीट लाइट की आपूर्ति करेगी।
इसके बाद बीएसई में एवरेडी इंडस्ट्रीज का शेयर 418.45 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज मजबूती के साथ 433.05 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान में 434.30 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 1.35 बजे एवरेडी के शेयरों में 12.15 रुपये या 2.90% की मजबूती के साथ 430.60 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 15 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख