शेयर मंथन में खोजें

यस बैंक (Yes Bank) होगा बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) में शामिल

यस बैंक (Yes Bank) सोमवार को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) की प्रमुख सूचीबद्ध कंपनियों में शामिल होगा।

सोमवार को सेंसेक्स में बदलाव देखने को मिलेगा। इसमें से दवा कंपनियाँ ल्युपिन और सिप्ला बाहर होंगी, जबकि यस बैंक के अलावा इंडसइंड बैंक इसमें दाखिल होगा। इस खबर से यस बैंक में मजबूती आयी है।
बीएसई में यस बैंक का शेयर 303.95 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज मजबूती के साथ 305.50 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान में 314.30 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 2.40 बजे बैंक के शेयरों में 9.00 रुपये या 2.96% की मजबूती के साथ 312.95 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 15 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख