शेयर मंथन में खोजें

इक्लर्क्स सर्विसेज (Eclerx Services) के शेयर में हुई जोरदार बढ़त

इक्लर्क्स सर्विसेज (Eclerx Services) का शेयर आज करीब 10% मजबूत हुआ।

दरअसल कंपनी के निदेशक समूह ने शेयरों की वापस खरीद को हरी झंडी दिखा दी है। इक्लर्क्स सर्विसेज अधिक्तम 2,000 रुपये प्रति के मूल्य पर अधिक से अधिक 258 करोड़ रुपये के शेयर वापस खरीदेगी, जिसके लिए अभी शेयरधारकों की मंजूरी ली जायेगी।
बीएसई में इक्लर्क्स सर्विसेज का शेयर पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट 1,368.95 रुपये पर खुला और 1,589.55 रुपये के 52 हफ्तों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 3.20 बजे कंपनी के शेयरों में 137.10 रुपये या 10.01% की उछाल के साथ 1,506.05 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 22 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख