शेयर मंथन में खोजें

जेट एयरवेज (Jet Airways) ने किया 15% तक छूट का ऐलान

विमानन कंपनी जेट एयरवेज (Jet Airways) ने न्यू ईयर सेल स्कीम के तहत 15% तक छूट देने की घोषणा की है।

जेट एयरवेज के 44 घरेलू नेटवर्क में हवाई यात्राओं पर उपभोक्ता इकोनॉमी क्लास में आधार किराये पर 10% और बिजनेस क्लास में 15% छूट का लाभ उठा सकेंगे। 11 दिवसीय किराया सेल का लाभ उठाने के लिए 23 दिसंबर 2017 से 02 जनवरी 2018 तक बुकिंग की जा सकती है, जिसमें यात्रा अवधि 15 जनवरी 2018 से शुरू होगी।
उधर बीएसई में शुक्रवार को जेट एयरवेज का शेयर 17.55 रुपये या 2.37% की बढ़त के साथ 757.80 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 765.55 रुपये औऱ निचला स्तर 332.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख