शेयर मंथन में खोजें

बढ़ती प्रतिस्पर्धा से मुकाबले के लिए व्हर्लपूल (Whirlpool) करेगी अधिग्रहण

घरेलू उपकरण कंपनी व्हर्लपूल (Whirlpool) ने जापानी और कोरियन प्रतिस्पर्धियों का मुकाबले करने के लिए अधिग्रहण करने की योजना बनायी है।

खबरों के अनुसार कड़े मुकाबले के बीच कंपनी अकार्बनिक वृद्धि की तलाश में है। व्हर्लपूल ने एक वैश्विक टीम का गठन किया है, जो अकार्बनिक अवसरों का मूल्यांकन करेगी। कंपनी ने अगले 3 सालों में 500 करोड़ रुपये के पूँजीगच व्यय की योजना बनायी है, मगर इसने अधिग्रहण के लिए कोई वित्त राशि नहीं तय की है।
उधर बीएसई में शुक्रवार को व्हर्लपूल का शेयर 15.15 रुपये या 0.98% की गिरावट के साथ 1,534.55 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,585.25 रुपये औऱ निचला स्तर 635.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख