शेयर मंथन में खोजें

फिर 20% से अधिक उछला रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications)

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) आज फिर से 20% से ज्यादा मजबूत हुआ है।

हाल ही में कंपनी ने अपने ऋण पुनर्गठन की घोषणा की, जिसमें इसने अपने वायरलेस व्यापार को बेचने का भी निर्णय लिया था। इसी प्रक्रिया में आगे बढ़ते हुए कल रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सहायक कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस की मोबाइल सेवा के बुनियादी ढाँचे की सारी संपत्ति खरीदने का समझौता किया है, जिसका असर आज कंपनी के शेयर पर दिख रहा है।
बीएसई में रिलायंस कम्युनिकेशंस के शेयर ने 30.96 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 34.05 रुपये पर शुरुआत की और 41.77 रुपये के 52 सप्ताह के शिखर तक पहुँचा। करीब 11 बजे यह 6.32 रुपये या 20.41% की मजबूती के साथ 37.28 रुपये पर चल रहा है। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 0.14% की हल्की बढ़त के साथ 925.70 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 29 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख