शेयर मंथन में खोजें

आरती इंडस्ट्रीज (Aarti Industries) ने किया 10,000 करोड़ रुपये का आपूर्ति सौदा

विशिष्ट केमिकल कंपनी आरती इंडस्ट्रीज (Aarti Industries) ने एक वैश्विक केमिकल दिग्गज कंपनी के साथ 10,000 करोड़ रुपये मूल्य का बहु-वर्षीय आपूर्ति समझौता किया है।

करार के तहत आरती इंडस्ट्रीज 20 वर्षों तक उच्च मूल्य वाले विशेष रसायन की आपूर्ति करेगी। कंपनी ने कहा है कि इस विशेष केमिकल के अधिक उत्पादन लिए 3.5-4 करोड़ डॉलर की लागत से एक संयंत्र भी स्थापित किया जायेगा। इस खबर का आरती इंडस्ट्रीज के शेयर काफी अच्छा असर पड़ा।
बीएसई में आरती इंडस्ट्रीज का शेयर आज गुरुवार के 1,068.65 रुपये के बंद भाव की तुलना में 1,085.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 1,159.90 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 1,084.95 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। अंत में यह 69.25 रुपये या 6.48% की बढ़त के साथ 1,137.90 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 29 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख