शेयर मंथन में खोजें

सौरभ चावला (Saurabh Chawla) डीएलएफ (DLF) समूह के मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त

सौरभ चावला (Saurabh Chawla) को डीएलएफ (DLF) ने समूह का मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त (सीएफओ) नियुक्त किया है।

53 वर्षीय चावला डीएलएफ से अप्रैल 2006 में जुड़े थे। वर्तमान सीएफओ अशोक कुमार त्यागी पदोन्नति होने से कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक, निदेशक मंडल बनेंगे, जिसके बाद सौरभ चावला सीएफओ का पद संभालेंगे। चावला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम (एच) स्नातक और पेस विश्वविद्यालय, न्यू यॉर्क से एमबीए (फाइनेंस) की डिग्री हासिल की है। चावला के पास कॉर्पोरेट फाइनेंस क्षेत्र में 20 वर्षों का शानदार अनुभव है। डीएलएफ से जुड़ने से पहले उन्होंने ग्लोबल कैपिटल मैनेजमेंट ग्रुप, फर्स्ट कैपिटल, जीई कैपिटल, इंटेलिस्टुडेंट सर्विसेज और मोजर बेयर इंडिया के साथ काम किया है।
उधर शुक्रवार को बीएसई में डीएलएफ का शेयर 4.45 रुपये या 1.69% की कमजोरी के साथ 259.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 266.85 रुपये और निचला स्तर 106.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख