शेयर मंथन में खोजें

शॉपर्स स्टॉप (Shoppers Stop) ने किया शेयर खरीद समझौता

शॉपर्स स्टॉप (Shoppers Stop) ने टाइमजोन वेस्ट एशिया (Timezone West Asia) के साथ शेयर खरीद करार किया है।

करार के तहत शॉपर्स स्टॉप, टाइमजोन एंटरटेनमेंट के 10 रुपये प्रति वाले 2,44,46,247 शेयर टाइमजोन वेस्ट एशिया को 22.70 करोड़ रुपये में बेचेगी। शॉपर्स स्टॉप एक भारतीय डिपार्टमेंट स्टोर श्रृंख्ला कंपनी है, जिसके देश के 38 शहरों में 83 स्टोर हैं।
दूसरी तरफ शुक्रवार को बीएसई में शॉपर्स स्टॉप का शेयर 1.25 रुपये या 0.23% की बढ़त के साथ 553.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 602.00 रुपये और निचला स्तर 272.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख