शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की दिसंबर बिक्री में 8% इजाफा

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की दिसंबर बिक्री में साल दर साल आधार पर 8% की बढ़ोतरी हुई है।

महिंद्रा ने दिसंबर 2016 में 36,464 वाहनों के मुकाबले 2017 की समान अवधि में 39,200 वाहन बेचे। इस दौरान महिंद्रा की घरेलू बिक्री 34,411 इकाई से 7% बढ़ कर 36,979 इकाई और निर्यात 2,053 इकाई से 8% बढ़ कर 2,221 इकाई रहा। इनमें वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 24% और तिपहिया वाहनों की बिक्री 13% अधिक रही।
उधर बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयर ने 751.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 752.00 रुपये के भाव पर शुरुआत की। कारोबार के दौरान 758.80 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद करीब 1.35 बजे महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयरों में 0.50 रुपये या 0.07% की मामूली बढ़ोतरी के साथ 751.55 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (01 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख