शेयर मंथन में खोजें

ग्रेविटा इंडिया (Gravita India) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

सीसा धातु उत्पादक ग्रेविटा इंडिया (Gravita India) के शेयर ने आज 52 हफ्तों का उच्चतम शिखर छुआ।

कंपनी के शेयर में मजबूती जयपुर में अपने संयंत्र से लीड ऑक्साइड लाल का वाणिज्यिक उत्पादन शुरू करने के कारण आयी है। कंपनी के इस संयंत्र की वार्षिक क्षमता 750 करोड़ टन उत्पादन की है। ग्रेविटा इंडिया ने इसे चालू करने के लिए 1.83 करोड़ रुपये का निवेश किया।
उधर बीएसई में ग्रेविटा इंडिया का शेयर 165.90 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 167.95 रुपये पर खुला और 9.50 बजे के करीब 179.00 रुपये के 52 हफ्तों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 12.25 बजे के आस-पास ग्रेविटा इंडिया का शेयर 9.50 रुपये या 5.73% की तेजी के साथ 175.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 जनवरी 2018

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख