शेयर मंथन में खोजें

पराग मिल्क (Parag Milk) ने दिल्ली में उतारा नया दही उत्पाद

पराग मिल्क (Parag Milk) ने राजधानी दिल्ली में अपने नये दही उत्पाद की शुरुआत की है।

कंपनी के 'गोवर्धन फ्रेश एन थिक दही' का 400 ग्राम का पैकेट 60 रुपये, 200 ग्राम वाला पैकेट 25 रुपये और 80 ग्राम वाला पाउच 10 रुपये में उपलब्ध होगा। इसके साथ ही पराग मिल्क दिल्ली के 1,500 करोड़ रुपये के दही बाजार में दाखिल हो गयी है। बता दें कि पूरे देश के 33% दही की खपत उत्तरी हिस्से में होती है।
बीएसई में पराग मिल्क का शेयर 305.25 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 305.00 रुपये पर खुला। 311.65 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद 1.05 बजे के करीब डेयरी उत्पाद कंपनी के शेयर का भाव 0.20 रुपये या 0.07% की मामूली बढ़त के साथ 305.45 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 05 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख