शेयर मंथन में खोजें

फोर्स मोटर्स (Force Motors) ने किये उत्पादन तथा बिक्री आँकड़े घोषित

फोर्स मोटर्स (Force Motors) ने दिसंबर 2017 के बिक्री तथा उत्पादन आँकड़ें घोषित किये हैं।

कंपनी ने पिछले महीने कुल 2,647 वाहनों का उत्पादन किया, जबकि घरेलू बाजार में 1,900 वाहन बेचे। साथ ही फोर्स मोटर्स ने 21 वाहनों का निर्यात भी किया। मासिक आधार पर फोर्स मोटर्स की बिक्री में 12.62% इजाफा हुआ। कंपनी ने नवंबर 2017 में 1,687 वाहनों की बिकवाली की थी।
उधर बीएसई में फोर्स मोटर्स का शेयर 3,628.90 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 3,640.00 रुपये पर खुला। मजबूत शुरुआत के बावजूद पोर्स मोटर्स में आज गिरावट का रुख रहा। अंत में यह 80.90 रुपये या 2.23% की कमजोरी के साथ 3,548.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख