शेयर मंथन में खोजें

वकरांगी (Vakrangee) ने की नेटमेड्स मार्केटप्लेस से साझेदारी

वकरांगी (Vakrangee) ने फार्मेसी कंपनी नेटमेड्स मार्केटप्लेस (Netmeds Marketplace) से साझेदारी की है।

करार के तहत नेटमेड्स मार्केटप्लेस, वकरांगी केंद्रों से दवाइयाँ और अन्य स्वास्थ्य उत्पाद बेचेगी। नेटमेड्स ओटीसी उत्पादों सहित दवा और समान वस्तुओं के लिए ऑनलाइन मार्केटप्लेस है और वकरांगी इसके सहायक डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में काम करेगी।
उधर बीएसई में वकरांगी का शेयर पिछले बंद स्तर के मुकाबले सपाट 406.40 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 411.90 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 2.05 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों 3.95 रुपये या 0.87% की मजबूती के साथ 410.35 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 08 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख