शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल और नेचुरल गैस की कीमतों में गिरावट के संकेत - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ सीमित दायरे में कारोबार करने की संभावना हैं और कीमतों को 2,850 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 26,410 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है।

दुनिया भर में कोविड-19 बढ़ते मामलों और पिछले हफ्ते अमेरिकी कच्चे तेल के स्टॉक में अनुमान के विपरीत बढ़ोतरी होने से ईंधन की माँग के बारे में चिंता के बाद आज तेल वायदा में शुरुआती कारोबार में गिरावट हुई है। दोनों प्रमुख बेंचमार्क की कीमतों में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट हुई है। अमेरिकी ऊर्जा विभाग के आँकड़ों के अनुसार, 4 सितंबर को समाप्त हफ्ते में अमेरिकी राज्यों में कोरोना वायरस मामले के बढ़ने के बाद, देश के कच्चे माल भंडार में 2 मिलियन बैरल की वृद्धि हुई है, जबकि अनुमान 1.3 मिलियन बैरल की गिरावट का था। मंदी के एक और संकेत के रूप में, व्यापारी कच्चे तेल और डीजल को स्टोर करने के लिए फिर से टैंकर बुक करना शुरू कर रहे है क्योंकि एक खराब आर्थिक रिकवरी के बीच कोविड-19 महामारी अभी भी जारी है।
नेचुरल गैस की कीमतों में बिकवाली का दबाव रह सकता है और कीमतों में 178 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 165 रुपये के स्तर तक गिरावट हो सकती है। अगले सप्ताह कम ठंड के बाद एयर कंडीशनिंग की माँग अनुमान से कम होने की संभावना से कल अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में चार सप्ताह के निचले स्तर पर गिरावट हुई है। (शेयर मंथन, 11 सितंबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख