शेयर मंथन में खोजें

विशेषज्ञ से जानें रिलायंस इंडस्ट्रीज शेयरों का विश्लेषण, निवेशकों को आगे क्या करना चाहिए?

करुणा जानना चाहते हैं कि उन्हें रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि हाल ही में अमेरिका ने रूस की तेल कंपनियों से तेल खरीदने पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। इस कदम का असर भारत समेत कई देशों की ऊर्जा कंपनियों पर देखा जा सकता है। भारत की सबसे बड़ी निजी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) पर इसका प्रभाव क्या होगा। रिलायंस देश की प्रमुख रिफाइनिंग कंपनियों में से एक है, और यह पिछले कुछ समय से रूस से डिस्काउंट पर कच्चा तेल (crude oil) आयात कर रही थी। इससे कंपनी को कच्चे तेल और तैयार पेट्रोलियम उत्पादों के दाम के बीच एक अच्छा आर्बिट्राज लाभ मिल रहा था। लेकिन अब, अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण रिलायंस के लिए रूस से सीधे तेल खरीदना मुश्किल हो जाएगा। रिलायंस का इतिहास बताता है कि जब भी बाजार में बड़ी रैली होती है, उसका अंतिम उछाल अक्सर रिलायंस के स्टॉक में देखने को मिलता है। और जब बाजार गिरता है, तो रिलायंस आखिरी में कमजोर होता है। यह दर्शाता है कि कंपनी का परफॉर्मेंस समग्र बाजार ट्रेंड से गहराई से जुड़ा है।


(शेयर मंथन, 29 अक्टूबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख