शेयर मंथन में खोजें

सुप्रिया लाइफसाइंस बनाम वेसुवियस में से कौन सा शेयर देगा बेहतर रिटर्न?

आर कुमार जानना चाहते हैं कि उन्हें सुप्रिया लाइफसाइंस बनाम वेसुवियस के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि शेयर बाजार में निवेश करते समय अक्सर निवेशकों के सामने यह सवाल आता है कि सीमित पूंजी को किस सेक्टर या कंपनी में लगाया जाए और ऐसा ही सवाल इस बार उठा सुप्रिया लाइफ साइंसेज और वेसुवियस इंडिया के बीच। पहली कंपनी हेल्थकेयर और लाइफ साइंसेज सेक्टर से जुड़ी है, जबकि दूसरी औद्योगिक क्षेत्र, विशेष रूप से कैपिटल गुड्स और रिफ्रेक्टरीज उद्योग से संबंध रखती है। इसलिए सीधी तुलना संभव नहीं है, लेकिन निवेश के दृष्टिकोण से दोनों की स्थिति का विश्लेषण किया जा सकता है। ल्थकेयर सेक्टर स्थिरता देता है, जबकि कैपिटल गुड्स सेक्टर अवसरों के साथ जोखिम भी लाता है। इसलिए निवेश का निर्णय इस बात पर निर्भर करेगा कि निवेशक का लक्ष्य स्थिर रिटर्न है या चक्र आधारित तेज मुनाफा।


(शेयर मंथन, 11 नंवबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख