शेयर मंथन में खोजें

आईटीसी (ITC), इन्फोसिस (Infosys) ने गिराया सेंसेक्स (Sensex) को

आईटीसी (ITC), इन्फोसिस (Infosys) और एचडीएफसी (HDFC) में सबसे ज्यादा गिरावट की वजह से आज सेंसेक्स (Sensex) में गिरावट दर्ज की गयी।

सेंसेक्स को आईटीसी ने 36 अंक, इन्फोसिस ने 35 अंक और एचडीएफसी ने 29 अंक कमजोर किया। इसके अलावा टीसीएस ने 19 अंक और भारती एयरटेल ने भी 14 अंक कमजोर किया। सेंसेक्स के कुल 17 शेयर आज घाटे में रहे, जबकि 13 शेयर हरे निशान में रहे। चढ़ने वाले शेयरों में लार्सन एंड टुब्रो प्रमुख रहा। इसे टीसीएस ने 24 अंक की मजबूती दी।
सेंसेक्स के इन दिग्गज शेयरों का अपना नफा-नुकसान देखें, तो सबसे ज्यादा घाटे में जयप्रकाश एसोसिएट्स का शेयर रहा। यह 4.10 रुपये यानी 4.69% की कमजोरी के साथ 83.35 रुपये पर आ गया। आईटीसी को 3.18%, एचडीएफसी को 2.73%, भारती एयरटेल को 2.61%, रिलायंस इन्फ्रा को 2.31%, टीसीएस को 2.15%, रिलायंस कम्युनिकेशंस को 2%, टाटा पावर को 1.97%, इन्फोसिस को 1.8%, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज को 1.8%, हीरो होंडा को 1.63%, एनटीपीसी को 1.51%, सिप्ला को 1.05% और एचडीएफसी बैंक को 9.75% का घाटा सहना पड़ा। बजाज ऑटो में 0.48% और हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.48% की गिरावट रही। जिंदल स्टील में 0.07% की हल्की कमजोरी रही। दूसरी ओर, ओएनजीसी को 3.69%, बीएचईएल को 2.98%, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज को 2.73%, लार्सन एंड टुब्रो को 2.19% और महिंद्रा एंड महिंद्रा को 2.18% का फायदा हुआ। मारुति सुजुकी में 1.56%, एसबीआई में 0.86%, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 0.52%, डीएलएफ में 0.36%, टाटा स्टील में 0.29%, आईसीआईसीआई बैंक में 0.29%, टाटा मोटर्स में 0.22% और विप्रो में 0.18% की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2011)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख